मंगलवार, 30 मार्च 2021

कुहू अब तीन साल की हो गईं है,
थोड़ी नहीं बहुत समझदार हो गई है।।

पूछने पर किस को करती हो प्यार ज्यादा
कहती मम्मी तुम्हे भी और पापा को ज्यादा करती है।।
देखा बातों को घुमाना सीख गईं है।।
कुहू अब तीन साल की हो गई है।

थोड़ी सी जिद्दी थोड़ी ज्यादा प्यारी हो गई है,
पापा आपके पास पैसे हैं,
बाजार जाने से पहले सवाल करती है।
चीजों को रखती दुरुस्त अपनी माँ सी हो गई है,
कभी फैला के सारा घर पापा सी हो गई है
कुहु अब तीन साल की हो गई है।

रात की नींद अब कहानियों के बाद आती है,
खाती कुछ नहीं बस इसी बात से हमें तकलीफ देती है।
एक डांट से आंसू निकाल देती है,
हल्के पुचकारने से खिलखिला जाती है,
घर को अब घर सा करती है
कुहू अब तीन साल की हो गई है।

हमारी खट्टी- मीठी नोकझोंक पर निगाह रखती है
*लड़ाई नहीं* बस घूर के कह देती है
हिंदी गानों पर भी गढ़वाली डांस करती है,
गढ़वाली गानों पर तो गदर मचा देती है
कुहू अब ज्यादा प्यारी और समझदार हो रही है
कुहू अब तीन साल की हो गई है। 

" अनकहा सा कुछ ..." ________________________________________   2001 अगस्त माह की एक सुबह , बाहर बारिश हो रही थी , लेकिन आसमान...